रतलाम। हरियाणा के भिवानी की होनहार शिक्षिका हमारे देश की बेटी मनीषा बैरागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पुरे देश को झनझोर के दिया। इसको लेकर जावरा में भी वैष्णव बैरागी समाज के साथ सर्व हिन्दू समाज ने राष्ट्रपति के नाम जावरा एसडीएम कार्यालय पर बड़ावदा नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। ओर बताया कि यह केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पुरे सर्व समाज की पीड़ा है. जो महिलाओं के की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खेद जनक है की प्रशासन एवं कुछ राजनितिक लोग हत्या को आत्महत्या दर्शाने का पूर्ण प्रयास कर रहे है, हमारी स्पष्ट मांग है की इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच सीबीआई से कराई जाए।
और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए, साथ ही पीड़ित परिवार को न केवल न्याय, बल्कि आर्थिक सहायता और पूर्ण सुरक्षा भी प्रदान की जाए, महिला सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था कढ़ी की जाये ताकि भविष्य में बहन बेटी पर किसी प्रकार की घटना न हो उन्हें रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जा सके।