BREAKING NEWS
NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 3:19 pm
KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड 10 में मुर्रम भराव और नालियों की सफाई शुरू, रहवासियों ने ली राहत की सांस, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित शारदा स्कूल के पीछे सड़क के अभाव में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आई थी। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को खुले नाले की पाल से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। इस संबंध में स्थानीय रहवासी द्वारा वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद नगर परिषद के सीएमओ प्रविण सेन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर भेजा। नगर परिषद की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर रहवासियों की सुविधा के लिए जलभराव वाले स्थान पर मुर्रम का भराव करवाया, जिससे आवागमन में राहत मिल सके।

नालियों की सफाई से पानी निकासी में सुधार की कवायद-
इसके साथ ही क्षेत्र की नालियों की सफाई का कार्य भी शुरू करवाया गया, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु हो सके और जलभराव की स्थिति से राहत मिले।

नगर परिषद की तत्काल कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है। हालांकि, रहवासियों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र में पक्की सड़क और बेहतर जल निकासी व्यवस्था जरूरी है। उनका कहना है कि स्थायी व्यवस्था होने से बारिश के दौरान बार-बार होने वाले जलभराव से निजात मिल सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE