छतरपुर। जिला मुख्यालय पर आगामी 30 अगस्त को श्रीकृष्ण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव शामिल होंगे मेला ग्राउंड छतरपुर में होने वाली सभा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है आज मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए सागर कमिश्नर अनिल सुचारी और सागर आईजी हिमानी खन्ना मेला ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने सभा स्थल एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया छतरपुर विधायक ललिता यादव का कहना है कि सीएम डा मोहन यादव श्रीकृष्ण महोत्सव में शामिल हो रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरगाय के पास स्थित श्रीकृष्ण धाम का भूमिपूजन भी करेंगे।