BREAKING NEWS
BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 10:51 am
NEWS : जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ली नगर परिषद अधिकारियों की समीक्षा बैठक, शहर को निराश्रित गोवंश एवं अवैध अतिक्रमण मुक्त बनाने पर विशेष जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को नगर परिषद सभाकक्ष में परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा, आयुक्त जितेन्द्र मीणा सहित परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शहरी सड़कों को निराश्रित गोवंश मुक्त करने, कचरा संग्रहण व्यवस्था सुधारने तथा अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के दौरान आयुक्त जितेन्द्र मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर ने विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं अथवा चिन्हित स्थलों पर छुड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदी (बैल) के लिए भी अलग स्थान चिन्हित कर वहां चारा, पानी एवं छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शहर को निराश्रित गोवंश मुक्त क्षेत्र बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।

जिला कलक्टर ने निजी पशुपालकों का सर्वे कर उनके पास मौजूद गाय, भैंस आदि की सूची तैयार करने तथा उन्हें अपने पशुओं को घर या खेतों में ही रखने के लिए समझाइश देने के निर्देश दिए।

कचरा संग्रहण व्यवस्था पर सख्ती-
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सही नहीं होने से शिकायतें मिल रही हैं। इस पर संबंधित ठेकेदार को 7 दिवस का नोटिस जारी कर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए

अवैध अतिक्रमण एवं स्वच्छता पर कार्रवाई-
बैठक में अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने रेहड़ी-हाथठेला संचालकों एवं दुकानदारों को डस्टबिन रखने और कचरा नहीं फैलाने हेतु पाबंद करने को कहा। उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूलने के भी निर्देश दिए।

दुर्ग क्षेत्र में पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए बिरला धर्मशाला में जनप्रतिनिधियों एवं दुकानदारों की बैठक आयोजित कर पॉलिथीन मुक्त अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश प्रदान किए।

सम्पत्ति विरूपण पर कार्यवाही-
जिला कलक्टर ने परिषद एवं राजकीय सम्पत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर, स्टीकर आदि चिपकाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव नगर विकास न्यास, उपखण्ड अधिकारी, उपपुलिस अधीक्षक सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE