BREAKING NEWS
BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 11:01 am
REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की नगरीय निकाय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा, शेष आवासों के सत्यापन का कार्य तीन दिवस में पूरा करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को जिले के सभी नगरीय निकायों द्वारा संचालित योजनाओं ,विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मुख्य नगर पलिका अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास1.0 योजना के कार्यों की प्रगति की निकायवार समीक्षा की। 
कलेक्टर ने सिंगोली के सीएमओ और परियोजना अधिकारी शहरी विकास को निर्देशित किया,कि 127 आवासों का घर-घर जाकर सत्यापन कर,अगली टील की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें । उन्होंने आगामी तीन माह में समस्त आवासों के निर्माण कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत सत्यापन से शेष आवेदनों का सत्यापन 29 अगस्त तक करने प्रति सप्ताह कितना सत्यापन कार्य किया गया है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के नर्देश सभी सीएमओ को दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने सी एम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने,आगामी ग्रेडिंग 85 प्रतिशत से कम रहने वाले नगर निकाय के सीएमओ की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के प्रस्ताव विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास चंद्र सिंह धारवे, सीएमओ नीमच दुर्गा बामनिया व सभी सीएमओ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE