जयसिंहनगर 4 महीने से व्याप्त है समस्या घर में बंधे हैं मवेशी, ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा गांव के पब्लिक फारेस्ट जहां पर मवेशियों का चारागाह हुआ करता था उक्त भूमि को कांटो की तार से रुंधाइ (फेंसिंग) कर के चरागाह समाप्त कर दिया गया जिससे लगभग 10हजार मवेशियों को उदर पोषण की समस्या आन पड़ी है।
ग्राम पंचायत मसीरा जिला शहडोल का पूरा मामला है। ग्रामीणों ने ग्रामसभा में प्रस्ताव लाते हुए जिला प्रशासन एवं संभागायुक्त को आवेदन के माध्यम से समस्या बताते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही है।