नीमच। महेश विकास समिति के निर्वाचन स्थानीय कुंडलगढ़ बालाजी सुवाखेड़ा जावद रोड पर समिति के वन विहार कार्यक्रम में संपन्न हुए, जिसमें सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष लक्ष्मीकांत राजू दरक, सचिव संदेश मंडोवरा, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप काबरा को निर्वाचित किया गया। अन्य पदाधिकारीयो में अर्थव्यवस्था प्रमुख प्रभुलाल झंवर, उपाध्यक्ष दामोदर मूंदडा, सह सचिव मनीष नवाल, प्रचार मंत्री मनोज नवाल, मार्गदर्शक सदस्य रमेश बाहेती, सत्यनारायण जागेटिया, जगदीश चंद लोगड, दिलीप मंडोवरा, कैलाश काबरा, सुरेश अजमेरा, दिनेश लड्ढा एवं कार्यकारिणी में राधा वल्लभ मंडोवरा, अमित झंवर, कपिल माहेश्वरी, नितेश मंडोवरा, अमन मंत्री, राजेश परवाल, अनिल अजमेरा, गिरीराज बाहेती, निर्मल दरक को लिया गया।