खरगोन। जिले के कसरावद में भारतीय सेन समाज द्वारा इंदौर रोड निजी गार्डन में एक बैठक रखकर नवनिर्वाचित कसरावद तहसील कार्यकारिणी घोषित कर नियुक्ति पत्र बाटे। आने वाले 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी निशुल्क सामूहिक विवाह सफल बनाने के लिए एक जुट हुए। तहसील अध्यक्ष सुनील सेन अरिहंत नगर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिसमे उपस्थित दिनेश सेन को निशुल्क सामूहिक विवाह का अध्यक्ष बनाया गया। समाज जन उपस्थित होकर नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष को बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष मधु सेन, तहसील उपाध्यक्ष दिलीप सेन माकड़खेड़ा समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ का तहसील अध्यक्ष सुनील सेन, ने आभार माना। सेन समाज में एक खुशी की लहर है।