BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 1:09 pm
BIG NEWS : एशिया की नंबर वन हर्बल मंडी नीमच में व्यापारी संघ चुनाव की घोषणा से गरमाई राजनीति, 4 जनवरी को तय होगा मंडी का नया अध्यक्ष कौन? 12 दिसंबर तक करना होगा ये काम, संघ में 1018 सदस्य पंजीकृत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एशिया की नंबर वन हर्बल मंडी के रूप में पहचान रखने वाले नीमच में इन दिनों व्यापारी राजनीति चरम पर है। वर्षों बाद होने जा रहे व्यापारी संघ के चुनावों ने शहर के व्यापारिक गलियारों, गोदामों, चौपालों और बाजारों में नई हलचल पैदा कर दी है। नीमच से इंदौर तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाला यह संघ प्रदेश के सबसे सशक्त व्यापारी संगठनों में गिना जाता है।

संघ में वर्तमान में 1018 सदस्य पंजीकृत हैं। इस बार नए अध्यक्ष और 10 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। शहर में अब सिर्फ एक ही चर्चा है कि 4 जनवरी 2026 को व्यापारी संघ का नया अध्यक्ष कौन बनेगा?”

चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रवीण मित्तल की निगरानी में होगी, जिनका निर्णय हर स्तर पर अंतिम माना जाएगा। संघ ने घोषणा की है कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और विवाद-रहित होंगे।

सदस्यों को 12 दिसंबर तक अपनी फर्म और प्रतिनिधि की जानकारी संघ कार्यालय में सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष और कार्यकारिणी पदों के लिए अलग-अलग मतपत्र उपयोग किए जाएंगे।

संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार यदि अध्यक्ष पद पर केवल एक नामांकन होता है, या कार्यकारिणी में 10 से कम उम्मीदवार सामने आते हैं तो संबंधित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित माने जाएंगे।

चुनाव को लेकर व्यापारी जगत में उत्सुकता चरम पर है। नीमच मंडी के हर अड्डे, हर चौपाल पर एक ही सवाल गूंज रहा है मंडी का अगला बादशाह कौन?

सालों बाद हो रहा यह चुनाव व्यापारियों में नई ऊर्जा और जोश लेकर आया है। अब सभी निगाहें 4 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब तय होगा कि नीमच मंडी का अगला नेतृत्व किसके हाथों में होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE