BREAKING NEWS
BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 6:16 pm
KHABAR : नीमच जिले में बाछड़ा समुदाय के आर्थिक उत्थान एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित पंख अभियान के तहत 215 हितग्राही लाभांवित, मिला इतने  लाख का लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन द्वारा बाछड़ा समुदाय के आर्थिक उत्थान एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले में पंख अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालन गतिविधियों के माध्यम से इस समुदाय की आय बढ़ाने तथा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।

 उपसंचालक डॉ. राजेश पाटीदार ने बताया कि अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत 215 परिवारों को 39.81 लाख का हितलाभ वितरण किया गया है। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे पंखअभियान के तहत 32 पशुपालकों को 7.03 लाख का ऋण दिलवाया गया है। आचार्य विद्यासागर योजना के तहत 27.16 लाख के 06 प्रकरण बैंकों में लगाए गए तथा एक का वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री चारा विकास योजनान्तर्गत 42 हितग्राहियों को 59 हजार के मि‍नी कीट्स वितरण किए गये तथा मुर्गी पालन की बैकयार्ड योजना के तहत 134 हितग्राहियों को 2.82 लाख के चूजें वितरित किये गये है।मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत एक हितग्राही को 2.21 लाख की सहायता प्रदान कर, दो मुर्रा भैंस क्रय करवायी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE