BREAKING NEWS
NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 3:13 pm
BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी, आखिरकार चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला-
पुलिस के अनुसार 5 सितंबर 2025 को जावेद पिता जाकिर शाह, निवासी नयापुरा मंदसौर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी एवं गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने पूर्व में रफीक उस्ताद, सिद्दीक मेवाती, समीर उस्ताद मेवाती, सोहेल मेवाती, सेन मेवाती एवं हसनेन मेवाती को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं प्रकरण का शेष आरोपी रशीद पिता मम्मू खां मेवाती, निवासी नयापुरा मंदसौर घटना के बाद से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी पर घोषित था इनाम-
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा इनाम की घोषणा की गई थी। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, सउनि अनिल चौधरी, प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव, आरक्षक हरीश राठौड़, अरुण मालवीय, आशुतोष गिरी एवं शैलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE