नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को एक अनोखी पहल करते हुए ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए अधिकारियों के साथ यात्री बस में सफर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी बस में सवार होकर जिला अधिकारियों के साथ कोज्या के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन सहित अन्य अधिकारी भी बस में मौजूद रहे।
कलेक्टर की इस पहल को प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा