BREAKING NEWS
REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 10:51 am
KHABAR : 11 घंटे तक डटे रहे छात्र, लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन, अगस्त में ई-लर्निंग सेंटर शुरू करने का प्रशासन ने दिया भरोसा, मांग पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की स्थापना की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 11 घंटे तक जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे रैली के साथ महाविद्यालय पहुंचे करीब 500 से 600 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर के बाहर धरना शुरू किया, जो रात करीब 9ः30 बजे प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

धरने के दौरान विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को बुलंद किया और जिले में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया कि अगस्त माह में ई-लर्निंग सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर इसे प्रारंभ किया जाएगा।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बादल गिरासे ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक सुविधा की मांग नहीं, बल्कि जिले के विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लिखित आश्वासन का सम्मान करते हुए फिलहाल आंदोलन समाप्त किया गया है, लेकिन यदि अगस्त माह में ई-लर्निंग सेंटर शुरू नहीं किया गया तो छात्र दोबारा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

विद्यार्थियों का कहना है कि बड़वानी जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र और ई-लर्निंग सेंटर नहीं होने के कारण उन्हें इंदौर, सतना, सिंगरौली, खंडवा सहित अन्य शहरों की यात्रा करनी पड़ती है। इससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती है। उनका मानना है कि जिले में यह सुविधा शुरू होने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

प्रशासन के लिखित आश्वासन के साथ फिलहाल आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन अब विद्यार्थियों की नजर अगस्त माह में वादे के क्रियान्वयन पर टिकी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE