नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को टाउन हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले के संपूर्ण राजस्व अमले द्वारा सामूहिक रूप से ऑनलाइन जनगणना पोर्टल पर स्वगणना फार्म भरे गए।
बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व अधिकारी एवं पटवारियों ने अपने-अपने मोबाइल के माध्यम से पोर्टल पर स्वगणना फार्म की जानकारी दर्ज की।
इस दौरान अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से डाटा एंट्री पूर्ण की और जनगणना कार्य में सहयोग सुनिश्चित किया।