टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस सागर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ देशराज घोष को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से आरोपी ने नौकरी लगवाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग की थी। लोकायुक्त से शिकायत मिलने के बाद योजना बनाकर ट्रैप किया गया। जैसे ही अरविंद राजपूत ने आरोपी को 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी, लोकायुक्त सागर की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में एक अन्य शिकायतकर्ता नरेंद्र भी है, उसका आरोप है कि आरोपी देशराज घोष पहले ही उससे 5 लाख रुपये ले चुका है। इस लेनदेन का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल इस पहलू की भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम मौके पर आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस सागर ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एमपी डब्ल्यू देशराज घोष को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार मांगे थे। ट्रैप के दौरान 10 हजार की पहली किस्त लेते ही उसे दबोच लिया गया। एक अन्य शिकायतकर्ता ने 5 लाख लेने का भी आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।