चित्तौड़गढ़। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के महामंत्री राजेश सेठिया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ से गया प्रतिनिधि मंडल मल्हारगढ़ में व्याख्यान श्रवण के पश्चात दर्शन-वंदन हेतु उपस्थित हुआ तथा युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी म.सा. को चित्तौड़गढ़ पधारने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया।
युवाचार्य ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आगामी 6 मई 2026 को चित्तौड़गढ़ स्थित दिवाकर भवन पधारने की स्वीकृति प्रदान की। इस समाचार से चित्तौड़वासियों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है।
प्रतिनिधि मंडल ने आज मल्हारगढ़ में युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी म.सा. एवं उपाध्याय गौतम मुनि जी म.सा. के चरणों में दर्शन-वंदन किया।
प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय संगठन समिति के अध्यक्ष डॉ. इंद्रमल सेठिया, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान अध्यक्ष किरण डांगी, महामंत्री राजेश सेठिया, मीरा नगर स्थानक मंत्री पारस बाबेल, सेंथी संघ अध्यक्ष अनिल पोखरना एवं प्रवीण बोहरा, अंबेश गुरु सेवा समिति अध्यक्ष राकेश वडाला, मंत्री पारस मल लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश डांगी, यशवेणी सेवा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पगारिया, संरक्षक रतनलाल मारु, संजय जैन, अर्जुन सोनगरा, सुरेश लोढ़ा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी प्रतिनिधियों को सद्गुरु के चरणों में दर्शन-वंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी ने युवाचार्य के आगामी प्रवास की भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
युवाचार्य के सानिध्य में 7 मई से तीन दिवसीय शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।