BREAKING NEWS
REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 1:43 pm
KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया, इसलिए भेजा नोटिस, 5 घंटे से ज्यादा थाने में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे बोले- सब पुलिस कमिश्नर के इशारों पर हुआ, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से गुरुवार को पंढ़रीनाथ थाने में कई घंटों तक पूछताछ की गई। देर तक थाने में रोके जाने की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता, समर्थकों की भीड़ पुलिस थाने में जमा हो गई। थाने में नारेबाजी भी हुई। भीड़ जमा होने के बाद पुलिस ने चौकसे को छोड़ दिया। बाहर निकलते ही चौकसे ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।


चिंटू चौकसे ने दावा किया कि टंट्याभील चौराहे पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कांग्रेस ने समर्थन किया था। उनके मुताबिक, इसी के बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया। उन्होंने कहा कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें कई घंटे तक बैठाए रखा और बार-बार बयान में संशोधन कराया। उन्होंने कहा, यहां बैठे पुलिसकर्मी सिर्फ आदेश का पालन कर रहे थे। पूरा घटनाक्रम पुलिस कमिश्नर के इशारे पर हुआ। जो भी जनता की आवाज उठाता है या आंदोलन का समर्थन करता है, उसे दबाने और परेशान करने की कोशिश की जा रही है।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि - कम से कम 10 बार काट-छांट हुई होगी कि ये सही नहीं ये गलत है। इसकी पोस्ट क्या उसकी पोस्ट क्या है। चौकसे ने कहा कि जो आज हुआ वह हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। पार्टी के अध्यक्ष को बिना किसी वजह के 5 घंटे थाने में बैठाकर रखा। 10 बार बयान लिए 10 बार काट-छांट की। दिनभर में जो घटनाक्रम हुआ है अन्याय, अत्याचार अपनी चरम सीमा पर है, लेकिन हम इसे सहन नहीं करेंगे। आने वाले कुछ ही दिनों में इंदौर पुलिस के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन करेगी।


चौकसे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर पार्टी देशभर में छात्रों की मदद कर रही है। इंदौर में भी कांग्रेस छात्र आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रही। उनका आरोप है कि जैसे ही प्रशासन को कांग्रेस के समर्थन की जानकारी मिली, पुराने मामले में उन्हें नोटिस भेज दिया गया। मामला 6 महीने पुराना है।


चौकसे ने कहा भाजपा के लोगों ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया, हमला किया, पत्थरबाजी की, हमारे लोग घायल हुए। पुलिस ने हमारे खिलाफ नामजद और भाजपा वालों के खिलाफ अज्ञात में एफआईआर की थी। भाजपा सरकार, पुलिस के सहारे हम लोगों को परेशान कर आंदोलन दबाना चाह रही है, फिर चाहे वह छात्रों का आंदोलन हो, किसानों का आंदोलन हो या नगर निगम का हो। ये सिर्फ कांग्रेस के लोगों को परेशान करने का तरीका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE