BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 10:30 am
KHABAR : गेहूं खरीदी कोटा बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को बड़ी राहत, सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र ने किया इजाफा, छोटे किसानों से शुरू होगी चरणबद्ध गेहूं खरीदी की प्रक्रिया, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुरोध पर भारत सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन अधिक हुआ है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्र से कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए किसानों के हित में यह निर्णय लिया है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, जिसमें पहले छोटे किसानों, उसके बाद मध्यम एवं अंत में बड़े किसानों से खरीदी की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में एक सशक्त कदम है।

किसान कल्याण सर्वाेच्च प्राथमिकता
प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार फसल बीमा, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार एवं समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचा रही है। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नीतियों से दिख रहा सकारात्मक बदलाव
केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित नीतियों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती को लाभकारी बनाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है। इन प्रयासों से किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE