नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मनासा (एसडीएम) किरण आंजना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत एक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
तालाब में डूबने से हुई थी मृत्यु-
जानकारी के अनुसार, जमुनियारावजी निवासी गुलाब सिंह (पिता हिम्मत सिंह झाला) की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी पप्पूकुंवर (बेवा गुलाब सिंह झाला) को राहत राशि प्रदान करने हेतु सहायता स्वीकृत की गई है।
तहसीलदार ने तैयार किया प्रकरण-
तहसीलदार मनासा द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत किया गया था, जिस पर एसडीएम द्वारा नियमानुसार चार लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई।इस सहायता राशि से पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और उन्हें कठिन समय में राहत प्रदान होगी।