BREAKING NEWS
NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<     BIG NEWS : खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, संघर्ष.. <<     KHABAR : महाकाल नगरी में सावन की अलौकिक शुरुआत,.. <<     KHABAR : ग्वालियर में उपमुख्यमंत्री बोले- शिक्षा.. <<     पिपलिया मंडी में खुली व्यवस्था की पोल,सावन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 1:22 pm
KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी गुरु वंदना, प्रतिभाओं और गुरुजनों का हुआ सम्मान, विद्यालय में सजा श्रद्धा का उत्सव, छात्राओं ने बांधा समां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्थानीय सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच कैंट में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के समापन अवसर पर श्महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्वश् श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, सहायक संचालक एस.एम. मांगरिया, पूर्व एडीपीसी प्रलय उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप मां सरस्वती एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा अपने स्वागत उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत एवं गुरु वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त गुरुजनों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिले में पूर्व एडीपीसी के रूप में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले प्रलय उपाध्याय तथा विद्यालय में लंबे समय तक सेवाएं प्रदान करने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका कौशल्या उपाध्याय का स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय से स्थानांतरित लेखापाल अनिल गोयल, सोनू हकवाडिया एवं रत्न प्रज्ञा पाटीदार का भी अभिनंदन किया गया।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि प्रलय उपाध्याय ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों से कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि स्वाति चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वाेच्च है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि गुरु का अनुशासन, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने अपने शिक्षकों का स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में मंजुला धीर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल शर्मा एवं सोनम शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE