BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 1:18 pm
NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति, विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के साथ बजट उपयोग के निर्देश, सीताफल, बेलपत्र, चित्तौड़गढ़ दुर्ग, ग्रेनाइट-मार्बल एवं कबड्डी के विकास पर रहेगा विशेष फोकस, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी पंच गौरव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों को आवंटित बजट के समयबद्ध एवं प्रभावी उपयोग के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक ने बताया कि पंच गौरव के अंतर्गत जिले के लिए चयनित सीताफल, बेलपत्र, ग्रेनाइट एवं मार्बल, चित्तौड़गढ़ दुर्ग तथा कबड्डी से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अनटाइड एवं टाइड फंड के तहत बजट स्वीकृत किया गया है।

जिला कलक्टर ने टाइड फंड के कार्यों की शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने, यूआईटी क्षेत्र में म्यूरल एवं प्रदर्शनी विकसित करने, पंच फल उद्यान स्थापित करने तथा सभी विभागों को प्रचार-प्रसार, पर्यटन विकास, खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कबड्डी अकादमी भवन का प्रस्ताव डीएमएफटी के माध्यम से तैयार करने तथा गत वर्ष के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर विभागवार कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम की नियमित उच्चस्तरीय समीक्षा हो रही है, इसलिए सभी विभाग गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, सहायक संरक्षक भावना शर्मा, उद्योग विभाग के उपायुक्त मोहित सिंह, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक विवेक जोशी, उद्यान विभाग के उपनिदेशक जोगेंद्र सिंह, नगर विकास न्यास, खेल विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE