BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 1:23 pm
KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक सिंह, सुबह 10 बजे सीतामऊ पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले का कार्यभार संभालते ही नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वे सीतामऊ पहुंचे, जहां उन्होंने तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय और सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा भी प्रस्तावित है, जहां वे विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसुविधाओं का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE