भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने दतिया के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने का आग्रह किया।
“आपका एक-एक वोट दतिया के विकास को देगा नई गति”
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने संदेश में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा- “दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाता भाई-बहनों से विनम्र आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मूल्यवान वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य, सतत विकास और ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ के संकल्प को नई गति देगा।”
‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का दिया संदेश
उन्होंने आम जनता से अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने की बात दोहराते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव नागरिकों की वोटिंग से ही रखी जाती है। उपमुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन “पहले मतदान, फिर जलपान” के नारे के साथ करते हुए सभी से ‘वोट जरूर करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ का आह्वान किया।