शाजापुर। विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर महिला थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे नशा मुक्ति 2ः0 के तहत नशा मुक्ति पर नशे के आदि व्यक्तियों को समझाने के लिए यमराज महिला थाना परिसर में उतरे ओर नशे के आदि व्यक्तियों को किस प्रकार इनका नुकसान होता है शराब पी कर गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम को समझाइश पर नाटक का आयोजन हुआ।
जिसमे, नुकड नाटक ओर नशा मुक्ति पर जागरूक करने वाले छात्र छात्रा, ओर समाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में कोतवाली थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी ,अजाक थाना प्रभारी के साथ विभिन्न छात्र छात्रा ओ के साथ सामाजिक संगठन के लोग मौके पर मौजूद रहे।