BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 1:29 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का ऐलान, 17 अगस्त को मतदान, 18 से होगी मतगणना, 31 जुलाई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। सत्र 2026-28 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। हाईकोर्ट बार के सदस्य नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए 17 अगस्त 2026 को मतदान करेंगे, जबकि 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में संपन्न होगी। चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए चार वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के साथ 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी नियुक्त की गई है।

जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई और 1 अगस्त को नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। उम्मीदवार 3 और 4 अगस्त को अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 5 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 6 अगस्त को उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा और उसी दिन शाम को चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 17 अगस्त को सुबह 10रू30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके अगले दिन यानी 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। हाईकोर्ट बार चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण करवाने और निगरानी के लिए चार सीनियर एडवोकेट को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, अधिवक्ता जेड.एम. शाह, जे.पी. अग्रवाल और अमृत कौर रूपराह शामिल हैं।

चुनाव संपन्न कराने के लिए 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी गठित की गई है। इसमें हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, वंदना श्रोति, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, ए.टी. फरीदी, मनीष जैन और नितिन गुप्ता को शामिल किया गया है।

चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में सत्र 2026-28 की नई कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मी तेज होने वाली है। अब निगाहें नामांकन प्रक्रिया और 6 अगस्त को जारी होने वाली उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE