देवास। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद देवास स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही झालमुड़ी भी वितरित कर खुशी जाहिर की गई। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने इस अवसर पर कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव कम हुआ है तथा भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने इस जीत को पार्टी के साथ-साथ उन समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया, जिन्होंने लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्य किया।
उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में फर्जी वोटिंग में कमी आई, जिससे भाजपा को लाभ मिला। साथ ही पश्चिम बंगाल के हिंदू मतदाताओं की भूमिका भी इस जीत में महत्वपूर्ण रही।