नीमच। मनासा क्षेत्र में शासन संधारित देवस्थान की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को मंदिर श्री बद्रीनारायण की भूमि पर की गई अवैध कब्जेदारी को हटाया गया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा किरण आंजना एवं तहसीलदार मुकेश निगम के नेतृत्व में संपन्न हुई।
तहसीलदार के अनुसार, संबंधित भूमि का कुल रकबा 0.770 हेक्टेयर है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 82 करोड़ रुपये तथा गाइडलाइन मूल्य करीब 22 करोड़ रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई में राजस्व, पुलिस एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसने अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
कलेक्टर चंद्रा ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।