कालापीपल। भाजपा की जीत का जश्न इस बार बेहद अनोखे और देसी अंदाज में मनाया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने स्वयं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर झालमुड़ी बनाई और सभी को परोसकर जीत की खुशी साझा की।
इस मौके पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा, “यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।”
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कृपालसिंह मेवाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, चंद्रशेखर परमार, सुनील मेवाड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कालापीपल में इस तरह का देसी और आत्मीय अंदाज वाला जश्न पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।