माउंट आबू। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत देलवाड़ा स्थित ऐतिहासिक कन्या कुवारी जल बावड़ी एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन उपखंड प्रशासन एवं नगर पालिका आबू पर्वत के निर्देशन में किया गया।
अभियान में नगर पालिका कार्यालय से सहायक अभियंता ललित भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण, गजेंद्र सिंह, राज किशोर शर्मा, पटवारी सुखराज, सहायक अभियंता नवोदित सिंह सहित पंकज माथुर, रमेश रोहीन, निलेश, मोनू, संजय राणा, तरुण जमादार, मनीष जमादार, मीना जमादार, कमल कांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नरेगा की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान जल बावड़ी क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे, गंदे कपड़े, कांच की बोतलें, पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचें। साथ ही सभी ने इस क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।