BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 4:45 pm
KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु सम्मान, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में हुए सम्मानित, आयुर्वेद के अनुसंधान एवं जनकल्याण में योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। आयुर्वेद एवं चिकित्सा क्षेत्र में रतलाम जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब उपलाई निवासी प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. महेंद्र बोड़ाना को नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रतिष्ठित श्राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय आयुर्वेद महासंघ एवं श्सात्विक वैद्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से चुनिंदा आयुर्वेदाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं आयुर्वेद क्षेत्र के कई गणमान्य विशेषज्ञों ने आयुर्वेद के वैश्विक विस्तार, आधुनिक शोध तथा जनसामान्य तक इसकी पहुंच को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गंभीर, असाध्य एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के उपचार में आयुर्वेद की प्रभावी भूमिका को रेखांकित करना तथा इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति में आधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देना रहा। साथ ही आयुर्वेद के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तृत मंथन किया गया।

डॉ. महेंद्र बोड़ाना को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर रतलाम जिले सहित ग्रामीण अंचलों में हर्ष का वातावरण है। सामाजिक संगठनों, चिकित्सा जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों एवं शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE