नीमच। 33 केवी मुख्य लाइन में वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) के आर-फेज में पोल स्पार्किंग होने के कारण वीसीबी को अस्थायी रूप से डायरेक्ट किया गया है। विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए अब वीसीबी का रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन) किया जाना आवश्यक है।
इस तकनीकी कार्य के कारण 11 केवी ग्वालटोली, 11 केवी आनंद विहार, 11 केवी मालखेड़ा रोड एवं 11 केवी बरूखेड़ा फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति आज दोपहर 12.20 बजे से बंद की गई है जो अपराह्न 3.00 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आवश्यकतानुसार पूर्व तैयारी करने की अपील की है।