झाबुआ। नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर देश के हजारों युवा केंद्र सरकार की गलत नीतियों व लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में डटे रहे जैसे ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी व देश के युवा छात्रों के नेतृत्व को समर्पित कर शहिद टंट्या मामा की प्रतिमा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला, तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कैंडल मोमबत्ती लगाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर पेपर लीक मामले में मृतक 21 छात्र छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर कहा की यह देश के करोडो छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के संघर्ष राहुल गांधी के विरोध और लोकतंत्र और युवाओं की ऐतिहासिक जीत है अब भारतीय जनता पार्टी के अहंकार का अंत शुरू हो चुका है भाजपा सरकार की हठधर्मिता अहंकार और तानाशाही रवैये के कारण मृतक 21 मासूम छात्र छात्राओं तथा उनके परिवारों का दर्द पूरे देश के युवाओं को आंदोलन करने पर मजबूर कर रहा है आज महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश में भी आंदोलन इस बात का संकेत देता है भाजपा शासन काल में 152 से अधिक बार पेपर लीक हुआ है 7.5 करोड़ छात्र छात्राओं और उनके परिवार इससे प्रभावित हुए है और 50 से अधिक परीक्षाओं का निरस्त होना यह साबित करता है कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है, अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है आगामी चुनाव में लोकसभा विधानसभा में जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है।
इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जिला कांग्रेस महामंत्री हर्ष जैन, बबलू कटारा, लोकेंद्र बिलवाल, आईटी सेल अध्यक्ष वसीम सैयद, किलू भूरिया, पार्षद धूमा भाबर, रशिद कुरैशी, अब्दुल करीम, गोलू कुरैशी, गोरी कटारा, दीपू डोडियार, सुनीता अलावा, मालू डोडियार, आयुष ओहरी, रेखा हटीला, मारिया वड़किया, सायरा बानो, निर्मला गोयल, प्रेम गुंडिया, अनिल भाबोर, आदेश भूरिया, ओवैस शेख, दीपक मखोडिया, गुफरान कुरैशी, अरुण मकवाना, पुनीत भानपुरिया, मधु कटारा, सुमन बघेल, संतोष कुमारी, सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।