BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 5:27 pm
NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत प्रवचन, गुरु पूर्णिमा पर तेला तप का आह्वान, तप-त्याग की आराधना का मिलेगा अवसर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गांधीनगर स्थित आचार्य श्री नानेश-रमेश समता भवन में सोमवार से चातुर्मासिक प्रवचनों की श्रृंखला का शुभारंभ शासन दीपिका श्री पूर्वीश्रीजी महाराज साहब के पावन प्रवचनों के साथ होगा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से तेला तप एवं विभिन्न प्रकार की तपस्याओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।

संघ अध्यक्ष शंकर सुराणा ने समाजजनों से अधिक से अधिक तप, त्याग, नियम, प्रत्याख्यान एवं तेला तप की आराधना कर आत्मकल्याण का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश उपवास सहित तेला तप संभव न हो, तो नवकारसी, पोरसी, एकासन, आयम्बिल एवं संवर आदि प्रकार के तेले की आराधना कर भी पुण्य और निर्जरा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी श्रावक-श्राविकाओं से परिवार सहित तपस्या में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः सूर्याेदय के साथ प्रार्थना होगी। प्रातः 9 से 10 बजे तक प्रवचन, दोपहर 2 से 3 बजे तक तत्व चर्चा तथा सायंकाल प्रतिक्रमण का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE