BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 5:40 pm
NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई चित्तौड़गढ़ एवं सावा में प्रवेश शुरू, जुलाई माह की इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) घटियावली रोड, गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ एवं आईटीआई सावा में सत्र 2026-27/28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई चित्तौड़गढ़ में एनसीवीटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन (आरएसी), वायरमैन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर तथा केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड में प्रवेश उपलब्ध है। इसके अलावा एससीवीटी के अंतर्गत फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट (एफटीआईएसएम), सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) एवं ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड में भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप ट्रेड का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में महिला अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार, आईटीआई सावा में एससीवीटी के अंतर्गत रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन (आरएसी) ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE