BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी कांग्रेस के पीसीसी चीफ,.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     KHABAR : शहडोल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सेंट्रल.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी की उम्मीदों को झटका, सुप्रीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का.. <<     KHABAR : सहायक प्रबंधक को सीबीआई ने रिश्वत लेते.. <<     BIG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया.. <<     KHABAR : जल संरक्षण और सौर ऊर्जा अभियान में तेजी,.. <<     KHABAR : मंत्री प्रहलाद पटेल बंजर नदी के उद्गम.. <<     अकोदिया में पुतला दहन और प्रदर्शन के बाद.. <<     KHABAR : मक्का-मदीना से लौटे कनावटी के हाजियों का.. <<     BIG NEWS : कमजोर नेतृत्व या रणनीतिक चूक, जब बिना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पशुपतिनाथ.. <<     VIDEO NEWS: किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,मानसून.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2026, 1:26 pm
KHABAR : मंत्री प्रहलाद पटेल बंजर नदी के उद्गम स्थल पहुंचे, बालाघाट में बोले- इसका सर्वाधिक जल नर्मदा में मिलता है, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को बालाघाट का दौरा किया। इस दौरान वे बालाघाट से लगे छत्तीसगढ़ के बंजार टोला स्थित बंजर नदी के उद्गम कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर नदी संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर पार्टी नेता, पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री पटेल ने उद्गम स्थल को नमन किया और इसे नदियों के उद्गम की अपनी मानस यात्रा का हिस्सा बताया।


मंत्री पटेल ने कहा कि वे यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे नर्मदा परिक्रमावासी हैं और उनके गुरुदेव ने कहा था कि जहां नदी का उद्गम होता है, वहां ऊर्जा होती है, और जहां संगम होता है, वहां से जीवन की संभावनाएं होती हैं।


उन्होंने आगे कहा कि बंजारपुर के नागरिकों में ऊर्जा, न्याय और साहस समकक्ष लोगों से अधिक होगा। मंत्री ने इस पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज उनके जीवन की अपेक्षाएं पूरी हुई हैं।मंत्री पटेल ने बंजर नदी की ऐतिहासिकता बताते हुए कहा कि बंजर नदी का सर्वाधिक जल नर्मदा नदी में मिलता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE