BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<     KHABAR : कसरावद में ‘मेरे सपनों का भारत’ की गूंज,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2026, 11:47 am
KHABAR : उज्जैन में युवा कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने से नाराज, पुतला जलाने को लेकर पुलिस से हुई छीना-झपटी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। युवा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में प्रदर्शन किया। गुरुवार शाम टावर चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला छीनने को लेकर झड़प भी हुई।


युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शाम करीब 7 बजे टावर चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने टावर चौक के दो चक्कर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। कार्यकर्ताओं ने पुतले को टावर चौक तक पहुंचाया। जैसे ही पुतले को दहन के लिए आगे बढ़ाया गया, पुलिस ने उसे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस पुतले का आधा हिस्सा अपने कब्जे में लेने में सफल रही। हालांकि, तब तक पुतला आंशिक रूप से जल चुका था। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारी के फोटो लगे एक कागज को प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध दर्ज कराया।


चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता की अनदेखी का आरोप
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता की अनदेखी की गई है। यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।


प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। पूरे घटनाक्रम के दौरान टावर चौक पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी रही।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE