BREAKING NEWS
MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 10:41 am
NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं पत्रकारिता क्षेत्र की प्रतिभाओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली रज़ा एजुकेशन सोसायटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार शाम 4 बजे जेके बाउंड्रीवाल के सामने स्थित श्री दयानन्द जिज्ञासु  चैरिटेबल फाउंडेशन सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा एवं पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित सभी प्रतिभाओं का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। इस दौरान प्रतिभाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पत्रकारिता के क्षेत्र में ज़ाकिर हुसैन को टेलेंट अवॉर्ड-
समारोह में निंबाहेड़ा के पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय योगदान,सामाजिक सरोकारों से जुड़े समाचारों के त्वरित प्रकाशन तथा खेल,सांस्कृतिक,धार्मिक, सामाजिक एवं सर्वधर्म-सर्वसमाज आयोजनों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए ज़ाकिर हुसैन,पूर्व सहकारिता मंत्री कार्यालय प्रभारी, को टेलेंट अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ज़ाकिर हुसैन वर्ष 2004 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता के लंबे सफर में क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल एवं जनसरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता से समाचारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न आयोजनों एवं जनहित के मुद्दों की त्वरित एवं तथ्यपरक जानकारी समाचार माध्यमों के जरिए पाठकों तक पहुंचाने के लिए वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सम्मान के दौरान उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज में होने वाली सकारात्मक, रचनात्मक एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फैसल खान का साफा बंधवाकर किया अभिनंदन-
समारोह के दौरान जयपुर से प्रकाशित दैनिक ष्थार संवादष् दैनिक समाचार पत्र में चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरो चीफ के पद पर फैसल खान की नियुक्ति होने पर उनका साफा बंधवाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। उपस्थितजनों ने फैसल खान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मेधावी विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों का सम्मान-
रज़ा एजुकेशन सोसायटी की ओर से शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित प्रतिभाओं का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई। सम्मानित प्रतिभाओं में डॉ.आफरीन चौहान, एमबीबीएस, डॉ. रिज़वान मंसूरी, यूनानी चिकित्सा, इंसिया,कक्षा 12वीं, 92 प्रतिशत, इशरत जहां, कक्षा 12वीं, 72.60 प्रतिशत, साफिया न्यारगर, कक्षा 10वीं, 85.83 प्रतिशत, आफिया खातून, कक्षा 10वीं, 82 प्रतिशत, आलिया खान, कक्षा 12वीं, 81.201 प्रतिशत एवं शबनम, 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धि का अभिनंदन नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की ओर से प्रोत्साहन,सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों एवं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं सर्वधर्म-सद्भाव की रही मिसाल-
समारोह में शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन के साथ ही गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सर्वधर्म-सद्भाव की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। विभिन्न वर्गों एवं समुदायों से जुड़े गणमान्यजन एक मंच पर उपस्थित रहे और सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आपसी प्रेम, सौहार्द, सम्मान और भाईचारे की भावना से ओतप्रोत रहा।

गणमान्यजनों एवं सोसायटी पदाधिकारियों की रही मौजूदगी-
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद उर्फ शिब्बी भाई, वरिष्ठ पत्रकार भजन जिज्ञासु, एच. अलीशा लैब से परवेज़ अहमद, जेके सीमेंट वर्क्स के इलेक्ट्रिकल हेड करीम खान, हाजी एजाज़ अहमद, शाहिद खान एवं मन्नू भाई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में रज़ा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख के साथ सोसायटी सदस्य हाजी लुकमान रहमानी,आमिर अनवर, शाहरुख खान, शाहनवाज खान, सरफराज खान, सिकंदर खान, राशिद खान, अमजद खान एवं वाज़िद खान सहित सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में रज़ा एजुकेशन सोसायटी की ओर से सभी सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद फारुख  ने कहा कि शिक्षा एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं को उचित मंच, सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से भविष्य में भी शिक्षा, प्रतिभा संवर्धन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE