चित्तौड़गढ़। जिला जाट समाज संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर तेजा छात्रावास में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में जिला जाट समाज अध्यक्ष देवीलाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, मिठुलाल जाट, जाट समाज महिला जिलाध्यक्ष सीता देवी जाट, रामरतन पाटनीया, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, नगजीराम जाट, भैरुलाल जाट अरनिया, सागर चौधरी सहनवा, लेहरूलाल जाट ओरडी, भेरुलाल जाट कुंभानगर, कृषि अधिकारी शंकरलाल जाट, पप्पू जाट उदपुरा, भीमराज जाट, रामलाल जाट, रणधीर सिंह सुहागा, मदनलाल जाट पाटनीया, जगदीश जाट, ऊंकार जाट, रामेश्वर जाट एवं बदाम बाई जाट सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।