निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके बाद विशाल जनसभा आयोजित हुई।
कार्यक्रम में नीमच जिले के तीनों विधायक दिलीप सिंह परिहार (नीमच), ओमप्रकाश सकलेचा (जावद) एवं अनिरुद्ध माधव मारू (मनासा) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके आदर्शों एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का संकल्प लिया।