BREAKING NEWS
दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 11:20 am
BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन पर उठे सवाल, जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, ग्रामीणों का आरोप- बिना माइक सिस्टम के हुई कार्यक्रम की खानापूर्ति, प्रधानाध्यापक बोले- सुरक्षा कारणों से नहीं किया उपयोग, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। समीपस्थ ग्राम जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 15 अगस्त को शासकीय स्कूल में बिना माइक सिस्टम के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे आयोजन महज औपचारिकता बनकर रह गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण मदनलाल नागदा ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद पहली बार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

टपकती छत और जर्जर भवन में पढ़ रहे बच्चे-
ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के ग्राम जगेपुर मीणा में स्थित शासकीय स्कूल भवन की हालत भी जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है और फर्श पर पानी जमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

ग्रामीण विनोद कुमार पुष्कर एवं नरसिंग रावत ने बताया कि स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक नवीन भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि समय रहते भवन की मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

प्रधानाध्यापक बोले- सुरक्षा कारणों से नहीं लगाया माइक सिस्टम-
वहीं शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकरण बिलावत ने माइक सिस्टम नहीं लगाने को लेकर बताया कि बारिश के कारण स्कूल की छत टपक रही थी और फर्श पर पानी जमा हो गया था। ऐसे में विद्युत उपकरण का उपयोग करना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं था, इसलिए माइक सिस्टम नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अन्य सभी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के संबंध में प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभाग को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।

181 पर शिकायत दर्ज-
मामले को लेकर ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश शासन की जन शिकायत निवारण सेवा 181 पर शिकायत दर्ज कराते हुए स्कूल भवन की स्थिति की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE