BREAKING NEWS
KHABAR : धनतेरस पर कुबेर भगवान के दरबार में पहुंचे.. <<     देवास में अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा |.. <<     KHABAR : कसरावद में वार्ड-9 बना क्रिकेट चौंपियन,.. <<     धनतेरस पर शाजापुर पुलिस बनी देवदूत! 16 लाख के 105.. <<     BIG UPDATE: बाजार में सोना-चांदी की चमक, तो नीमच में.. <<     BIG NEWS : आखिर क्यों धनतेरस पर मिट्टी के पांच.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की शुरुआत,.. <<     माउंट आबू के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय.. <<     KHABAR : दिवाली पर कचरे के ढेर पर राजधानी, सफाई.. <<     देवास में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नियंत्रण में लापरवाही,.. <<     KHABAR : धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई खुशियां,.. <<     KHABAR : अवैध पटाखा संग्रहण और लाइसेंस के विरुद्ध.. <<     KHABAR : माता-पिता के सपनों को मिली नई उड़ान, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : सांवरिया सेठ के दरबार में आस्था की अनोखी.. <<     BIG REPORT : शामगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 11:24 am
KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने फहराया तिरंगा, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के लिए संकल्पित, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह प्रतिवर्ष की तरह सीएम राइज सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्रसिंह जैन ने ध्वजारोहण किया। चौकी प्रभारी गोपाल तनान के नेतृत्व में पुलिस गार्ड ने तिरंगे को सलामी दी।

प्रभात फेरी में दिखी देशभक्ति की झलक-
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः शहर के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय सहित समता विद्यालय, अक्जिऐम एकेडमी, ओसियन पब्लिक स्कूल, एसआरएम स्कूल, महाराणा प्रताप विद्यालय एवं न्यू इनोसेंट एकेडमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।

विद्यार्थी भारत माता का स्वरूप धारण कर, सेना की वेशभूषा एवं महापुरुषों के परिधान में नजर आए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ विद्यार्थी कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। प्रभात फेरी पीपली चौक, दरवाजा, सदर बाजार, हरिया भेरू चौक एवं बस स्टैंड होते हुए समारोह स्थल पहुंची।

मां सरस्वती और भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ-
मुख्य समारोह में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्रसिंह जैन ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद शहर के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर राशि की मांग करता है या भ्रष्टाचार करता है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से 20, 30 अथवा 50 हजार रुपये की मांग की गई है, वे भी सामने आकर जानकारी दें, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जैन ने बताया कि खेड़ापति बालाजी मंदिर के समीप करीब 16 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। अब वहां उद्यान विकसित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आने वाले समय में शहर में विकास के विभिन्न कार्य किए जाने की बात कही।

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां-
समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए। नगर परिषद की ओर से सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिए गए। तिरंगे को सलामी देने वाले पुलिस गार्ड में शामिल जीवनलाल बामनिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

विभिन्न संस्थानों में भी हुआ ध्वजारोहण-
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर की पुलिस चौकी पर प्रातः 7 बजे चौकी प्रभारी गोपाल तनान, प्राथमिक सहकारी साख संस्था मर्यादित में 7:30 बजे प्रबंधक कुलदीप जैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 बजे मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप शर्मा तथा नगर परिषद भवन में 8:30 बजे नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्रसिंह जैन ने ध्वजारोहण किया। 

इस दौरान पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सरकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार गुर्जर ने किया तथा आभार विद्यालय की प्राचार्य स्मिता शर्मा ने व्यक्त किया। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE