BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 5:35 pm
NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः अखंड होगा अनिरुद्ध सिंह भाटी, माधव स्मृति प्रन्यास कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माधव स्मृति प्रन्यास, चित्तौड़गढ़ के हर्ष नगर चामटी खेड़ा रोड स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी ने ध्वजारोहण किया।


इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह भाटी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, तब जाकर देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि हमें देश के शहीदों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए।


उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के बाद मिली आजादी अधूरी है, क्योंकि विभाजन के दौरान भारत माता की दो भुजाएं माने जाने वाले पंजाब और बंगाल अलग हो गए। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है। विभाजन के दौरान धर्म के नाम पर बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।


भारत के अखंड स्वरूप पर दिया जोर
अनिरुद्ध सिंह भाटी ने कहा कि देश के महापुरुषों महर्षि अरविंद, वीर सावरकर एवं परम पूजनीय श्री गुरुजी का भी मानना था कि भारत का विभाजन अप्राकृतिक है। उन्होंने कहा कि भारत का सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्वरूप अखंड है और भविष्य में भारत पुनः अखंड होगा।


कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE