पिपलिया मंडी। कृषि उपज मंडी समिति पिपलिया द्वारा कृषक, व्यापारी, तुलावटी, मुनीम, हम्माल एवं अन्य संबंधित पक्षों के लिए अवकाश संबंधी सूचना जारी की गई है। मंडी प्रशासन के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न अवकाशों के चलते निर्धारित तिथियों पर मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा।
जारी सूचना के अनुसार 22 अगस्त शनिवार को माह का चतुर्थ शनिवार, 23 अगस्त रविवार तथा 24 अगस्त सोमवार को श्रावण मास का अंतिम सोमवार एवं कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश होने के कारण मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इसके अलावा 26 अगस्त बुधवार को मिलाद-उन-नबी, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व तथा 30 अगस्त रविवार को भी मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा।
मंडी प्रशासन ने कृषक बंधुओं से अपील की है कि उक्त अवकाश दिवसों में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में नहीं लाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन दिनों मंडी में नीलामी कार्य रहेगा चालू-
मंडी प्रशासन के अनुसार 25 अगस्त मंगलवार, 27 अगस्त गुरुवार एवं 29 अगस्त शनिवार को मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य सामान्य रूप से चालू रहेगा।
नए वाहनों को मंडी में प्रवेश नहीं-
मंडी प्रशासन ने बताया कि मंडी प्रांगण में उपज की आवक को देखते हुए वर्तमान में जिन वाहनों को प्रवेश दिया गया है, केवल उन्हीं वाहनों में लाई गई उपज की नीलामी की जाएगी। 19 अगस्त 2026 से कृषि उपज से भरे नए वाहनों को मंडी प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडी प्रशासन ने सभी संबंधित कृषकों एवं व्यापारियों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।