माउंट आबू। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद के गठन एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय में टैगोर सदन, अशोक सदन, रमन सदन एवं शिवाजी सदन के अंतर्गत हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस प्रीफेक्ट एवं स्पोर्ट्स कैप्टन का चयन किया गया। विद्यालय स्तर पर हेड बॉय प्रियांशु एवं हेड गर्ल इशिता राठौड़ को दायित्व सौंपा गया। प्राथमिक विभाग में हेड बॉय आयुष एवं हेड गर्ल खुशी तथा वाइस कैप्टन भावना एवं नैतिक को जिम्मेदारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को बैज एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
सेंट मैरी स्कूल में आयोजित स्पेल बी प्रतियोगिता में आबू रोड एवं माउंट आबू की पांच विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत के विद्यार्थियों केशव मीणा, धैर्य कुमार एवं अभिज्ञान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्राफी प्राप्त की।