BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 3:00 pm
KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का आरोप, ग्रामीणों ने थाना मनासा में सौंपा आवेदन, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। ग्राम बर्डियाजागीर के समस्त ग्रामवासियों एवं ओढ़ समाज के लोगों ने थाना मनासा पहुंचकर गांव से पश्चिम दिशा में स्थित पारसोली माता एवं बालाजी मंदिर परिसर तथा मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा। आवेदन में ग्रामीणों ने ग्राम निवासी शिवनारायण पिता मांगीलालजी कुमावत के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि बर्डियाजागीर से उचेड़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर गांव से करीब 500-600 मीटर की दूरी पर ओढ़ समाज की कुलदेवी पारसोली माता एवं बालाजी मंदिर स्थित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के समीप कृषि भूमि के मालिक द्वारा मंदिर परिसर में अतिक्रमण किया गया तथा मंदिरों में तोड़फोड़ कर झंडे उखाड़कर फेंके गए। साथ ही मंदिर परिसर में शराब का सेवन कर शराब की बोतलें एवं डिस्पोजल फेंकने का भी आरोप लगाया गया है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर तार फेंसिंग एवं खंभे लगाकर मार्ग को संकरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा खेत से लगे करीब 8 फीट गहरे शासकीय नाले को मिट्टी से भरकर बंद करने की बात भी आवेदन में कही गई है। ग्रामीणों के अनुसार इससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानी हो रही है।


आवेदन में आरोप लगाया गया कि अतिक्रमण का विरोध करने पर श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है। साथ ही शासकीय भूमि एवं रास्ते पर कब्जे के पूर्व के आरोपों का भी उल्लेख करते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है।


ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मांग की कि मामले का तत्काल स्थल निरीक्षण करवाकर कथित अतिक्रमण हटाया जाए, शासकीय नाले को पुनः चालू करवाया जाए तथा जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि नाला बंद होने से बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है, जिससे आसपास के किसानों को भी नुकसान हो सकता है।


ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर और सार्वजनिक रास्ते की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE