मंदसौर। भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार देर रात की गई। जिला अध्यक्ष प्रियंका गिरी गोस्वामी ने संगठन के विभिन्न पदों पर महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नवीन कार्यकारिणी में 6 जिला उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री और 6 जिला मंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
उपाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त-
जिला उपाध्यक्ष पद पर मंजू चौधरी, सरिता सेठिया, हेमलता रत्नावत, राधा सोनी, सीमा यादव एवं मीना देवड़ा को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रीति रोखले एवं अनीता कोठारी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर कुसुम नागर, हेमलता गोड़, निर्मला अग्रवाल, अनोख पाटीदार, सुमित्रा बैरागी एवं प्रमिला गोयल को नियुक्त किया गया है।
विभिन्न पदों पर मिली जिम्मेदारियां-
रंजना पंडा को जिला कोषाध्यक्ष और निशा कुमावत को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अनुराधा भार्गव जिला कार्यालय मंत्री तथा उमा सैनी सह-कार्यालय मंत्री होंगी। पूजा ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी एवं ममता राजेश जैन को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विद्या कड़ोतिया जिला सोशल मीडिया प्रभारी और माया चौहान सह-सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त की गई हैं। रीता जैन को ‘मन की बात’ प्रभारी तथा मेघा परमार को सह-प्रभारी बनाया गया है। दीपिका सोलंकी जिला प्रशिक्षण प्रभारी और रवीना शर्मा सह-प्रशिक्षण प्रभारी होंगी।
शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी-
धापू बाई बागड़ी को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जिला प्रभारी तथा ज्योति चंदेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना तथा संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करना रहेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला पदाधिकारी संगठन की मजबूती, मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी।