BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 12:33 pm
BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर पुलिस ने चलाया मेगा ऑपरेशन, अंधेरी रात में 400 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा, कॉम्बिंग गश्त में हत्थे चढ़े 149 वारंटी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। अपराधियों और फरार वारंटियों पर शिकंजा कसने के लिए मंदसौर पुलिस ने जिलेभर में रात के समय व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना की सतत निगरानी में 21 एवं 22 अगस्त की दरम्यानी रात चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं। अभियान के दौरान 95 स्थायी वारंटियों और 54 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 149 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश एवं जिलाबदर बदमाशों की भी सघन चेकिंग की गई।

अभियान में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित 400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कुल 37 गश्ती पार्टियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों की धरपकड़ और निगरानी की।

95 स्थायी वारंटी गिरफ्तार-
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले में कुल 95 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कोतवाली से 8, वायडी नगर से 7, नई आबादी से 6, भावगढ़ से 5, दलौदा से 8, नारायणगढ़ से 5, नाहरगढ़ से 8, अफजलपुर से 6, पिपलियामंडी से 9, मल्हारगढ़ से 9, सीतामऊ से 8, सुवासरा से 5, शामगढ़ से 5, गरोठ से 4 एवं भानपुरा से 2 स्थायी वारंटी शामिल हैं। गांधीसागर थाना क्षेत्र में कोई स्थायी वारंटी गिरफ्तार नहीं हुआ।

54 गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़-
इसी प्रकार पुलिस ने 54 गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें कोतवाली से 4, वायडी नगर से 3, नई आबादी से 5, नाहरगढ़ से 1, पिपलियामंडी से 1, नारायणगढ़ से 5, मल्हारगढ़ से 4, सीतामऊ से 6, सुवासरा से 2, शामगढ़ से 8, गरोठ से 10 एवं भानपुरा से 5 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

176 हिस्ट्रीशीटर और गुंडा-बदमाशों की चेकिंग-
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 74 निगरानी बदमाशों तथा 100 गुंडा-बदमाशों सहित कुल 176 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश एवं जिलाबदर बदमाशों की चेकिंग की। पुलिस टीमों ने उनके वर्तमान ठिकानों एवं गतिविधियों की जानकारी जुटाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

अवैध शराब के 22 प्रकरण, 80.39 लीटर शराब जब्त-
अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के 22 प्रकरण दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 80.39 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 28,640 रुपये है, जब्त की गई।

जुआ-सट्टे के 10 मामलों में 14 आरोपी पकड़े
पुलिस ने जुआ-सट्टे के 10 प्रकरणों में 14 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 5,190 रुपये बरामद किए।

आर्म्स एक्ट के दो मामलों में कार्रवाई-
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो प्रकरणों में भी कार्रवाई की। इसके अलावा धारा 151 के तहत 7 प्रकरणों में 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

126, 135(30) बीएनएस एवं वाहन चेकिंग में भी कार्रवाई-
पुलिस ने धारा 126 एवं 135(30) बीएनएस के तहत तीन प्रकरणों में कार्रवाई की। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान दो चालानी कार्रवाई भी की गई।

अपराधियों पर लगातार रहेगी पुलिस की नजर-
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुभाग टी.एस. बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ ही आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE