कालापीपल। ग्राम खरदोनकला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवजात शिशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सुपरवाइजर ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 0 से 42 दिन तक के नवजात शिशुओं की नियमित देखभाल करती हैं। बच्चों का प्रत्येक सातवें दिन वजन लिया जाता है और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मोबाइल एप पर दर्ज की जाती है।
आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गृह भ्रमण करने, नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने और निर्धारित जानकारी समय पर एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। बैठक का उद्देश्य नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करना रहा।