छतरपुर। खजुराहो पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमे उन्होंने परियोजना के तहत अब तक किये गए कार्य व मुख्य रूप से विस्थापन और उससे प्रभावित परिवारों को मिले लाभ की समीक्षा खास तौर पर की है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनैतिक लाभ लेने के लिए इतनी बड़ी परियोजना को बदनाम कर रहे है जिसकी वह निंदा करते है, झूठी बाते कर जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है जबकि प्रभावितों की हर मदद के लिए राज्य व केंद्र सरकार खड़ी है, परियोजना से प्रभावित यदि कोई भी व्यक्ति गलती से छूट गया है तो सरकार उसके साथ है।