भोपाल। राजधानी भोपाल का नीलम पार्क एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे शिक्षक भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मांगों की अनदेखी से नाराज अभ्यर्थी नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डट गए हैं, वहीं एक चयनित अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
मांगों को लेकर नारेबाजी, आर-पार की लड़ाई का ऐलान:
पदवृद्धि की मांग: चयनित अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि शिक्षक भर्ती 2025 में वर्ग-2 के लिए 25,000 और वर्ग-3 के लिए 3,000 पदों की वृद्धि की जाए।
भूख हड़ताल शुरू: सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। एक अभ्यर्थी के भूख हड़ताल पर बैठते ही प्रदर्शन स्थल पर तनाव और गर्माहट बढ़ गई है।
आर-पार के मूड में युवा: अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी पदवृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, वे भोपाल से खाली हाथ वापस नहीं लौटेंगे।